मंजिल तो पाना है।

शिखर पर जाना है।

चाहे कुछ भी हो जाये,

खुद से किये वादा निभाना है।

संजय कुमार निषाद


Wednesday, November 2, 2016

Swami Vevekananda Quotes in Hindi: स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार

  1. आप ही अपना उद्धार करना होगा।  सब कोई अपने आपको उबारे।  सभी विषयों में स्वाधीनता, यानी मुक्ति की ओर अग्रसर होना ही पुरूषार्थ है।  जिससे और लोग दैहिक, मानसिक और आध्यत्मिक स्वाधीनता की ओर अग्रसर हो सकें, उसमें सहायता देना और स्वयं भी उसवी तरफ बढ़ना ही परम पुरूषार्थ है। 

  2. आपलोग अपने भविष्य के निर्माता स्वयं हो। अपने लिए आप स्वयं अच्छा या बुरा चुनते हैं, और यह बिल्कुल वैसे ही है जैसे आप अपने आंखों पर हाथ रखकर कहते हैं कि अंधेरा है।  हाथ को आंख पर से हटायें और प्रकाश का अनुभव करें। 

  3. केवल असीमित विश्वास एवं शकित ही सफलता की शर्तें हैं।

  4. वह नास्तिक है जो अपने आप पर विश्वास नहीं करते हैं।  धर्म के पुराने नियम के अनुसार वह ना​स्तिक था जो ईश्वर में विश्वास नहीं करता था।  धर्म के नये नियम के अनुसार वह नास्तिक है जो अपने आप पर विश्वास नहीं करता है।

  5. आप जो कुछ भी सोचते हैं वही आप बन जाते हैं।  यदि आप सोचते हैं, आप कमजोर हैं, आप कमजोर बन जायेंगे। यदि आप सोचते हैं, आप मजबूत हैं, तो आप मजबूत बन जायेंगे।

No comments: