मंजिल तो पाना है।

शिखर पर जाना है।

चाहे कुछ भी हो जाये,

खुद से किये वादा निभाना है।

संजय कुमार निषाद


Tuesday, December 29, 2015

युवाशक्ति: महाशक्ति


राष्ट्र की वास्तविक शक्ति युवाशक्ति ही होती है। युवाशक्ति वह शक्ति है जो चाहे तो सदियों से परतंत्र किसी राष्ट्र को क्षणभर में स्वतंत्र करा सकती है। किसी परिवार, समाज या राष्ट्र में व्याप्त दरिद्रता, अषिक्षा, अंधविष्वास, अंधभक्ति या अन्य प्रकार की कुरीतियों को प्रलयकारी चक्रवात की भांति समूल नश्ट कर सकता है। यदि युवा षक्ति सो जाये तो कोई विकसित राष्ट्र भी कुछ दिनों में कंगाल हो जायेगा। युवा अगर अपने लक्ष्य प्राप्त करने की प्रण कर लें तो वह हिमालय से निकली जलधारा की भाँति पर्वत, पेड़, उबर-खाबड़, समतल की परवाह किये बगैर आगे बढ़ते जायेगें। किसी समाज, परिवार या राश्ट्र का विकास मुख्यतः युवाओं पर ही निर्भर करता है। जरा सोचिये अगर युवाओं में स्वाभिमान न जाग्रत होता तो वे अपनी बलिदानी नहीं देते तो हमारा देष स्वतंत्र हो पाता। आज भी अनेक संस्थाए, समाज, राजनैतिक दल युवाओं में ही पैठ बनाकर युवा आन्दोलन करवाते हैं और अपने लक्ष्य तक पहुँचते हैं। जे0 पी0 आन्दोलन इसका एक प्रमुख उदाहरण है। युवाषक्ति के महत्ता के बारे में एक जगह भगवान राजनीष लिखे हैं- भारत में आजकल बूढ़े ही जन्म ले रहे हैं। अगर जन्म ही बूढ़े लेंगे तो वे कभी युवा कैसे हो सकते हैं? अगर जन्म षिषु लेते तो कभी न कभी वे युवा होते। युवा कभी भी अपने साथ या अपने सामने अन्याय होते नहीं देख सकता है। भारत में आजकल चारों ओर भ्रश्टाचार, अन्याय, अनीति सबके आँखों के सामने हो रहा है। कोई इसके खिलाफ आवाज नहीं उठा रहा है। कारण सबका खून ठंढ़ा है। युवाओं का खून गर्म होता है, बच्चे और बूढ़े का खून ठंढ़ा होता है।


सदियों से षोशित, उपेक्षित, गरीबी, अषिक्षा, अंधविष्वास, अंधभक्ति कई प्रकार के सामाजिक कुरीतियाँ से ग्रसित निशाद समाज की स्थिति आज बेहद दयनीय एवं लज्जाजनक है। हमारे समाज के अधिकांष युवावर्ग अनेक प्रकार के दुव्र्यसनों के षिकार हैं। वे कुमार्ग पर ही चल रहे हैं। उन्हें न अपनी अतीत की सुध है न भविश्य की चिंता है। मद्यपान और जुआ को वे अपना जन्म सिद्ध अधिकार समझते हैं। ऐसा लगता है वे इसके बिना जी ही नहीं सकते हैं। अपनी आय के अधिकांष हिस्सा व इन्हीं पर व्यय कर देते हैं। माँ-बहन बच्चें क्या कर रहे हैं? उन्हें जरा भी फिक्र नही होती है। फलतः परिवार की स्थिति काफी दयनीय हो जाती है। परिवार के बच्चों का लालन-पालन सही तरीके से नहीं होता है। उन्हें उचित षिक्षा नहीं मिल पाती है। जिससे उनका भविश्य बरबाद हो जाता है।


अतः निषाद समाज के युवाओं का उत्तरदायित्व है कि अगर वे किसी भी प्रकार के दुव्र्यसनों के षिकार है तो पहले वे स्वयं इससे मुक्त हों फिर अपने परिवार समाज के अन्य सदस्यों की मुक्त कराये। समाज में व्याप्त अंधविष्वास, अंधभक्ति कुरीतियों के विरूद्ध लोगों को जाग्रत करे। समाज से इन सब अवरोधक तत्वों को समूल नश्ट करने का अभियान चलाये। अपने समाज में षिक्षा का अभाव है। अतः युवा साक्षर मित्र चाहे तो थोड़ा वक्त निकालकर अपने अड़ोस पड़ोस के अषिक्षितों को कम से कम साक्षर तो बना ही सकते हैं। इससे उनका व्यर्थ समय का सदुपयोग भी हो जायेगा। इसी तरह सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं जैसे परिवार नियोजन, साक्षरता अभियान, पोलियो उन्मूलन में सहयोग कर इससे समाज के अधिकांष सदस्यों को लाभान्वित कर सकते हैं। 

संजय कुमार निषाद

आत्मनिर्भर बनें। भाग्य भरोसे मत बैठें।


कुछ लोगों का कथन है -सारा संसार का संचालन सर्वषक्तिमान ईष्वर के द्वारा होता है। वे ही हमारे कर्मों (भाग्य) के निर्माता हैं। अतः जो वे चाहेंगे वही होगा। समस्त प्राणी उनके इच्छानुसार कार्य करते हैं। मनुश्य चाहे कितना भी कर्म या परिश्रम क्यों न करे। उन्हें प्राप्त उतना ही होगा जितना उनके भाग्य में लिखा होगा। ऐसे व्यक्ति अपना भूत-भविश्य और वर्तमान उत्थान-पतन के बारे में सोचते ही नहीं हैं। वे भाग्यवादी बनकर किसी ईष्वरीय चमत्कार के आषा में हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं, जो उनके अवनति का कारण बन जाता है। यह अंधविष्वास सदियों से षोशित, उपेक्षित निशाद समाज में उसी प्रकार से व्याप्त है जिस प्रकार दूध में पानी मिल जाता है। 

 

यह समाज कालांतर से ही भाग्यवाद के चंगुल में फँसा है। आज इस समाज की जो दुर्गति हो रही रही है, केवल भाग्यवाद के कारण। कुछ लोग तर्क देते हैं- भाग्य यदि साथ नहीं दे तो धन के लिए बहुत दौड़ धूप करना व्यर्थ है। भाग्य के बिना केवल दौड़ धूप से अगर लक्ष्मी की प्राप्ति होती तो बराबर दौड़ते रहने बाला कुत्ता भी धनी हो जाता, लेकिन सत्य बिल्कुल इसके विपरीत है- 

 उद्योगिनं पुरूश सिंहमुपैति लक्ष्मीदैवेन देयमिति कापुरूशा वदन्ति। 

 दैवं निहत्य कुरू पौरूशमात्मषक्त्यायत्ने कृते यदि न सिद्ध्यति कोत्र दोशः। (भर्तृहरि) 

अर्थात् उद्योगी मनुश्य लक्ष्मी का उपार्जन करता है, परन्तु कायर मनुश्य भाग्य के भरोसे बैठा रहता है। अतः भाग्य को ठोकर मारकर उद्योगी पुरूश अपने कार्य में दृढ़ता से निमग्न हो जाता है, यदि फिर भी उसे सफलता नहीं मिलती तो वह उसे भाग्य का दोश नहीं वरन अपनी कार्यपद्धति का दोश मानता है।


सच तो यह है कि जो व्यक्ति भाग्य के भरोसे बैठा रहता है, उसका भाग्य भी बैठा रहता है और जो हिम्मत बाँधकर कार्य करता है उसका भाग्य भी खड़ा हो जाता है। भाग्य बना-बनाया नहीं मिलता है, वरन् उसका निर्माता तो हम स्वयं हैं। जैसा डिजरायली ने कहा है- We make our fortunes and call them fate. हम अपना भविश्य स्वयं बनाते हैं और उसे भाग्य कहते हैं।


हमारा निशाद समाज भी भाग्यवाद जैसे दलदल में फँसा हुआ है। फलतः सदियो से इसका विकास मार्ग अवरूद्ध हो गया है। यह समाज बडा जोखिम उठाने से कतराते हैं। इसलिए अभी तक इसमें इसमें अनेक प्रकार की कुरीतियाँ, अंधविष्वास, अंधभक्ति विद्यमान है। अब समय आ गया है, भाग्य को भूलिये और उद्योगी बनिये। सफलता आपके कदमों को चूमेगी।

Monday, December 28, 2015

शिक्षा के बिना विकास असंभव

आज हम इक्कीसवीं सदी में जी रहे हैं। दुनियाँ दिन दूनी रात चैगुनी प्रगति कर रही है। अनेक प्रकार के वैज्ञानिक आविष्कृत वस्तुएँ हमारी दैनिक जीवन को बेहद आसान एवं आनन्दमय बना दिया है। हजारों मील की दूरियाँ अब हम घंटों में तय कर लेते हैं। सात समुन्दर पार बैठे अपने स्वजनों से मिनटों में बात कर लेते हैं। हमने चाँद की यात्रा कर ली है, ओैर मंगल की खोज खबर ले ली है। पर इन सब के बावजूद एक दुखद सत्य यह भी है कि के आबादी का एक बहुत बड़ा हिस्सा आज भी प्राथमिक शिक्षा से बंचित है। बिल्कुल निरक्षर, काला अक्षर भैंस बराबर। उनके बच्चे होश संभालते ही विद्यालय के बजाय खेत-खलिहान, दुकान-कारखानों की ओर भागते हैं। उनकी यह स्थिति पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है। 

 

 अनेक विकसित देषों के सरकारों, स्वयंसेवी संगठनों का ध्यान इस ओर आकृष्ट हुआ है, वे प्रयास भी कर रहे हैं पर सफलता वही ढाक के तीन पात मिल रही है। अशिक्षा के मामले में भारत की स्थिति और भी विस्फोटक है। यहाँ की आबादी का एक तिहाई हिस्सा निरक्षर है। निशाद समाज की स्थिति चिंताजनक नहीं, बल्कि लज्जाजनक है। इस समाज में साक्षरों की संख्या बेहद कम है। उच्च शिक्षा प्राप्तकत्र्ताओं की संख्या उँगुली पर गिनने योग्य है। करोड़ों की संख्या में रहने के बावजूद इस समाज में प्रशासनिक अधिकारी या अन्य क्षेत्रों के अधिकारियों की संख्या नगण्य है। निषाद समाज के बारे में थोड़ी भी ज्ञान रखने बाले व्यक्ति अच्छी तरह जानते होगें कि प्राचीन काल में यह समाज शिक्षा के क्षेत्र में कितना आगे था I सभ्यता संस्कृति की नींव एवं रामायण, महाभारत जैसे महान धर्मग्रन्थ की रचना इसी समाज के महापुरूषों ने की थी। लेकिन आज स्थिति बिल्कुल विपरीत है। शिक्षा के क्षेत्र में हमारी स्थिति शर्मनाक है। सोचनीय बिन्दु यह है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ, और क्यों हो रहा है। हम अपने स्वर्णिम अतीत को भूलकर अंजान राह में क्यों भटक रहे हैं ? हमारे समाज में अज्ञानता, अंधविश्वास, दरिद्रता बढ़ता क्यों जा रहा है? इसका मूल कारण हमारे समाज में व्याप्त घोर निराशा है। हम अपने भाग्य को कोसते हैं। अपनी गलतियों का दोषारोपण दूसरों पर करते हैं। स्वयं एकलव्य न बनकर द्रोणाचार्यों को गाली देते हैं। अपने कल्याण के लिए स्वयं न सोचकर दूसरों से कुछ पाने की निरर्थक अपेक्षाएँ करते हैं। अब तो स्थिति अनुकूल है अगर आप एकलव्य बनेगें, तो स्वयं द्रोणाचार्य आपका अभिनन्दन करेंगे, न कि पुराने जमाने की तरह अंगुठा दान में मांगेंगे। तो फिर किस बात की चिंता है, कमी क्या है, क्या आज हमें एकलव्य से भी कम सुविधाएँ प्राप्त है? आज हमारी युवा पीढ़ी एकलव्य, वेदव्यास, बाल्मीकि और ध्रुव को अपना आदर्श न मानकर शराब के नशे में उस राह पर चल रहें हैं जो अंततः गत्र्त तक जाती है। 

 

 हमारे समाज के अधिककांश सदस्य नशें में दुख, गम, खुशियाँ और एकांकीपन विताते हैं। परिणामस्वरूप वे परिवार और समाज के प्रति लापरवाह होते जाते हैं। अपने आमदानी का बड़ा हिसा शराब पर ही व्यय कर देतें हैं। फलतः उसके पास बच्चों को खिलाने तक के पैसे नहीं बचते तो वे उन्हें शिक्षा कहाँ से दिला पाऐंगें। दूसरी सबसे घातक बिमारी जो इस समाज में फैली है जनसंख्या बृद्धि। इस समाज के अधिकांश सदस्य गरीब है, उनका सोचना है कि अधिक बच्चे होंगे तो वे बड़े होकर उनका दुख दरिद्रता दूर करेंगे। इसी ख्याल से लोग अधिक से अधिक बच्चे पैदा करते चले जाते हैं, फलतः बच्चे जब विद्यालय जाने लायक होता है तो उसक किसी काम पर लगा दिया जाता है। उन्हें प्राथमिक शिक्षा भी नसीब नहीं होता है। इस तरह पीढ़ी दर पीढ़ी यही सिलसिला चलते आ रहा है। परिणाम यह होता है कि अपनी स्थिति तो बिगारते ही हैं साथ ही साथ अपने बच्चे का भी भविष्य गर्क में डाल देते हैं। 

 

  अतः मैं अपने समाज के समाजसेवियों से निवेदन करता हूँ कि समाजोत्थान की प्रथम सोपान शिक्षा पर ध्यान दें। इसके बिना समाजोत्थान के बारे में सोचना हास्यास्पद है। अतः समाज के प्रत्येक साक्षर सदस्य कम से कम अपना परिवार और अड़ोस-पड़ोस के निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए कटिवद्ध हो जाएँ। साथ ही साथ अपने समाज से संबंधित इतिहास पत्र-पत्रिकाओं के बारे में लोगों को बतावें एवं उन्हें पढ़ायें ताकि उन्हें अपने गौरवशाली अतीत के बारें में जानकारी हो ओर वे खुद भी अपना विकास करने के लिए उचित मार्ग अपना सके। अगर ऐसा हुआ तो शीघ्र ही हमारा समाज सभ्य, सुशिक्षित एवं सुसंस्कृत समाज बन जायेगा। 

संजय कुमार निषाद